Saturday, March 29, 2025

स्टार्ट-अप बनते जा रहे हैं भारत के विकास का अहम हिस्सा-चिराग पासवान

April 25, 2025 7:45 PM
Untitled Design (2)

स्टार्ट-अप बनते जा रहे हैं भारत के विकास का अहम हिस्सा-चिराग पासवान

 

– निफ्टम कुंडली में आयोजित दो दिवसीय सुफलाम-2025 कार्यक्रम का किया शुभारंभ

चंडीगढ़ , 25 अप्रैल – केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान ने शुक्रवार को कुंडली में स्थित निफ्टम में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय  द्वारा आयोजित भारत के दो दिवसीय सुफलाम-2025 कार्यक्रम के दूसरे संस्करण की शुरूआत की।

 श्री चिराग पासवान ने बताया कि भारत में प्रतिभा की कोई कमी नही है। भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के द्वारा आयोजित  सुफलाम जैसे कार्यक्रम नये भारत को तरक्की की ओर ले जाने मे अहम योगदान निभा रहे हैं। उन्होंने  बताया कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र आने वाले समय में दुनिया का भविष्य है। उन्होंने बताया कि सुफलाम जैसे कार्यक्रम भारत की नई सोच की देन है कि कैसे हम अलग-अलग योजनाओं के समन्वय से हर व्यक्ति को 2047 तक भारत को विकसित बनाने में हिस्सेदार बना सकते है। सभी क्षेत्रों के समन्वय के साथ भारत आने वाले समय में पूरी दुनिया की खाद्य टोकरी बनेगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के बजट में वित्त मंत्री ने बिहार में  भारत का तीसरा निफ्टम खोलने की घोषणा की है।

 खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में सचिव डाॅ. सुभ्रतो गुप्ता ने खाद्य अपव्यय कम करने की तत्काल आवश्यकता पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बढ़ती जनसंख्या और सीमित भूमि संसाधनों के बीच चुनौती केवल लोगों को भोजन उपलब्ध कराना नही है, बल्कि उसे टिकाउ और कुशल तरीके से करना है।

इस सुफलाम 2025 कार्यक्रम में 23 राज्यों से आए 250 से अधिक स्टार्ट-अप ने हिस्सा लिया।

Have something to say? Post your comment

More Entries

    None Found