उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें उन्नाव, अलीगढ़, और फिरोजाबाद जैसे ज़िलों के महत्त्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियाँ और स्थानांतरण शामिल हैं।
प्रेम प्रकाश मीणा, जो अब तक उन्नाव के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) थे, को अलीगढ़ नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।
कृर्ति राज, जो फिरोजाबाद की संयुक्त मजिस्ट्रेट थीं, को उन्नाव का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।
अविनाश कृष्ण सिंह, वर्तमान में प्राविधिक शिक्षा के महानिदेशक, को उनके मौजूदा पद के साथ-साथ सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
ए दिनेश कुमार, जो अब तक विशेष सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग थे, को विशेष सचिव, गृह विभाग के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
बृजराज सिंह यादव, जो विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में कार्यरत थे, को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, लखनऊ बनाया गया है।
विनोद कुमार, जो अलीगढ़ के नगर आयुक्त के पद पर थे, को अब विशेष सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।