Saturday, March 29, 2025

PM Modi ने डॉ. Jayant Narlikar के निधन पर शोक व्यक्त किया

May 20, 2025 9:39 PM
PM Modi ने डॉ. Jayant Nalikar के निधन पर शोक व्यक्त किया

PM Modi ने डॉ. Jayant Narlikar के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज खगोल भौतिकी के क्षेत्र की विख्यात हस्ती डॉ. जयंत नार्लीकर के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

“डॉ. जयंत नार्लीकर का निधन वैज्ञानिक समुदाय के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वह विशेष रूप से खगोल भौतिकी के क्षेत्र में एक महान शख्सियत थे। प्रमुख सैद्धांतिक रूपरेखाओं से संबंधित उनके अग्रणी कार्यों को शोधकर्ताओं की कई पीढ़ियों द्वारा महत्व दिया जाता रहेगा। उन्होंने एक संस्थान निर्माता के रूप में अपनी पहचान बनाई, युवाओं के लिए अध्ययन और नवोन्मेषण के केंद्रों को तैयार किया। उनके लेखन ने विज्ञान को आम नागरिकों तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और मित्रों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।”

Have something to say? Post your comment