‘‘पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान ने पहले पानी बंद कर दिया और अब जब उनकी जनता ने इसके ऊपर एतराज किया तो पानी खोल दिया’’- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज*
*पानी बंद करना पंजाब की संस्कृति के विरूद्ध है क्योंकि पंजाब की संस्कृति छबीलें लगाकर पानी पिलाने की है- अनिल विज*
*पानी का हमें पता है कि हमें पानी की कितनी जरूरत है- विज*
*इनकी (आप पार्टी) माइलेज खत्म हो गई है और इसीलिए इन्होंने पानी खोल दिया है- विज*
*‘‘संभलकर रहना अपने घर में छुपे हुए गदारों से’’- विज*
*श्री विज का विपक्ष से सवाल- क्या विपक्ष को सेना पर भरोसा नहीं है क्या सेना झूठ कह रही है*
*कुछ लोग रहते हिन्दूस्तान में हैं परंतु हमदर्दी पाकिस्तान से है- विज*
*विपक्ष हिन्दूस्तान को किसी भी हालत में खुश होते हुए नहीं देखना चाहता है- विज*
चण्डीगढ, 21 मई- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने पंजाब द्वारा पानी छोडे जाने के संबंध में तंज कसते हुए कहा कि ‘‘पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान ने पहले पानी बंद कर दिया और अब जब उनकी जनता ने इसके ऊपर एतराज किया तो कि यह पंजाब की संस्कृति के विरूद्ध है और हर जगह उनका विरोध हुआ क्योंकि पंजाब की संस्कृति रही है छबीलें लगाकर पानी पिलाने की। जबकि पंजाब के सीएम ने हरियाणा के हिस्से/हक का पानी छीन लिया था’’। श्री विज ने पानी के महत्वता के बारे में कहा कि पानी का हमें पता है कि हमें पानी की कितनी जरूरत है। उन्होंने ये भी कहा कि इनकी (आप पार्टी) माइलेज खत्म हो गई है और इसीलिए इन्होंने पानी खोल दिया है। इसके अलावा, उन्होंने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वालों के संबंध में कहा कि ‘‘संभलकर रहना अपने घर में छुपे हुए गदारों से’’।
श्री विज आज चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
*‘‘संभलकर रहना अपने घर में छुपे हुए गदारों से’’- विज*
यूटयूबर ज्योति मल्होत्रा के पकडे जाने तथा अन्य लोगों के पकडे जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हरियाणा, पंजाब एवं अन्य प्रदेशों से भी पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले लोगों को पकडा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही खतरनाक है क्योंकि एक गीत में कहा गया है कि ‘‘संभलकर रहना अपने घर में छुपे हुए गदारों से’’।
*श्री विज का विपक्ष से सवाल- क्या विपक्ष को सेना पर भरोसा नहीं है क्या सेना झूठ कह रही है*
आपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान के साथ हुई जंग के संबंध में विपक्ष द्वारा लगाए जाने वाले आरोपों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि इस जंग के बारे में सबसे पहले सेना के उच्च अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई है और यह जानकारी प्रैस कान्फ्रेंस करके दी गई। उन्होंने सवाल खडा करते हुए कहा कि अगर ये (विपक्ष) लोग इस जानकारी को नहीं मान रहें हैं तो क्या इनको सेना पर भरोसा नहीं है क्या सेना झूठ कह रही है।
*कुछ लोग रहते हिन्दूस्तान में हैं परंतु हमदर्दी पाकिस्तान से है- विज*
उन्होंने कहा कि विपक्ष का मतलब विरोध करना है और इतनी बडी सफलता हुई है। सेना ने आंतकवादियों के अडडे तबाह कर दिए, पाकिस्तान के एयरवेस रनवे तबाह कर दिए तथा अन्य प्रणाली भी पाकिस्तान की बाधित की, जबकि उसकी सराहना करने की बजाए ये (विपक्ष) रोजाना उलटे ब्यान दे रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग रहते हिन्दूस्तान में हैं परंतु हमदर्दी पाकिस्तान से है।
*विपक्ष हिन्दूस्तान को किसी भी हालत में खुश होते हुए नहीं देखना चाहता है- विज*
श्री विज ने कहा कि हमारी सेना ने जिस प्रकार से लडाई लडी, जिस प्रकार से सेना ने सटीक निशाने लगाए और पाकिस्तान में आंतकवादियों के अडों को तबाह किया, ये सारे विश्व में बताने वाली बात है और क्यों न बताए। उन्होंने कहा कि विपक्ष हिन्दूस्तान को किसी भी हालत में खुश होते हुए नहीं देखना चाहता है। उन्होंने कहा कि ये देश की बुराई चाहते हैं और बुराई करते हैं और दूसरे देशों का हौंसला बढाते हैं।