दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पश्चिम ज़िले में तीन बांग्लादेशी ट्रांसजेंडर महिलाओं को गिरफ्तार किया है जो भारत में अवैध रूप से रह रही थीं। पुलिस के मुताबिक, ये महिलाएं मुख्यतः ट्रैफिक सिग्नलों पर भीख मांगने के साथ-साथ कई गैरकानूनी गतिविधियों में भी संलिप्त थीं।
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के डीसीपी भीष्म सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम लगातार अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस अभियान के तहत अब तक 21 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा जा चुका है, जबकि 5 को गिरफ्तार किया गया है। इसी क्रम में अब तीन ट्रांसजेंडर नागरिकों को पकड़ा गया है।
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस तरह की कार्रवाइयों से दिल्ली में अवैध प्रवासियों की संख्या पर नियंत्रण पाया जा सकता है। फिलहाल इन तीनों के दस्तावेज़ों की जांच की जा रही है और इनसे पूछताछ जारी है।
#WATCH दिल्ली: भारत में अवैध रूप से रह रही 3 महिला बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया।
DCP उत्तर पश्चिम दिल्ली भीष्म सिंह ने बताया, “हमारी अधिकारियों की टीम पिछले काफी दिनों से अवैध प्रवासियों पर काम कर रही है। इस अभियान के तहत हम 21 अवैध बांग्लादेशियों को वापस भेज चुके… pic.twitter.com/ftScZAoAeT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 17, 2025