भारतीय जनता पार्टी की लहर सारी सीमाओं को लांघकर पूरे देश में आगे बढ़ती जा रही : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
December 14, 2025 4:46 PM
*भारतीय जनता पार्टी की लहर सारी सीमाओं को लांघकर पूरे देश में आगे बढ़ती जा रही : ऊर्जा मंत्री अनिल विज*
*तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में भाजपा द्वारा 50 सीटें जीतना बहुत बड़ी बात : अनिल विज*
चंडीगढ़ 14 दिसंबर: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की लहर सारी सीमाओं को तोड़कर पूरे देश में दिन प्रतिदिन आगे बढ़ती जा रही है और तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव के नतीजे यही बताते हैं।
आज मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब देते हुए श्री विज ने बताया कि केरल में तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में 50 सीटें भाजपा द्वारा जितना बहुत बड़ी बात है। गौरतलब है कि तिरुवनंतपुरम में नगर निगम चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने जीता है और वहां पर कई दशकों से सत्तासीन एलडीएफ को पराजित किया है।
उल्लेखनीय है कि शशि थरूर ने लिखा है कि “मैं तिरुवनंतपुरम में बीजेपी के ऐतिहासिक प्रदर्शन को स्वीकार करना चाहता हूं। शहर नगर निगम में उनकी महत्वपूर्ण जीत पर विनम्र बधाई देता हूं। यह एक मजबूत प्रदर्शन है, जो राजधानी के राजनीतिक परिदृश्य में एक उल्लेखनीय बदलाव को दिखाता है। मैंने 45 साल के एलडीएफ के कुशासन से बदलाव के लिए प्रचार किया था, लेकिन मतदाताओं ने एक दूसरी पार्टी को पुरस्कृत किया है। यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। लोगों के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए, चाहे वो यूडीएफ के लिए हो या मेरे निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के लिए। हम केरल की बेहतरी के लिए काम करते रहेंगे। लोगों की जरूरतों की वकालत करते रहेंगे और सुशासन के सिद्धांतों को बनाए रखेंगे तथा आगे बढ़ते रहो”
Have something to say? Post your comment